क्या आप इस मत से सहमत हैं कि सकल घरेलू उत्पाद (जी-डी-पी-) की स्थायी संवृद्धि तथा निम्न मुद्रास्फीति के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था अच्छी स्थिति में है? अपने तर्कों के समर्थन में कारण दीजिए।
Adv.
एकीकृत कृषि (आई-एफ-एस-) किस सीमा तक कृषि उत्पादन को संधारित करने में सहायक है?
जल-प्रतिबलित क्षेत्रें से कृषि उत्पादन में वृद्धि करने में राष्ट्रीय जल-विभाजक परियोजना के प्रभाव को सविस्तार स्पष्ट कीजिए।
जल इंजीनियरी और कृषि विज्ञान के क्षेत्रें में क्रमशः सर एम- विश्वेश्वरैया और डा- एम-एस- स्वामीनाथन के योगदानों से भारत को किस प्रकार लाभ पहुँचा था?
भारत की अपना स्वयं का अंतरिक्ष केंद्र प्राप्त करने की क्या योजना है और हमारे अंतरिक्ष कार्यक्रम को यह किस प्रकार लाभ पहुँचाएगी?
तटीय बालू खनन, चाहे वह वैध हो या अवैध हो, हमारे पर्यावरण के सामने सबसे बड़े खतरों में से एक है। भारतीय तटों पर हो रहे बालू खनन के प्रभाव का, विशिष्ट उदाहरणों का हवाला देते हुए विश्लेषण कीजिए।
जम्मू और कश्मीर में ‘जमात ए इस्लामी’ पर पाबंदी लगाने से आतंकवादी संगठनों को सहायता पहुंचाने में भूमि उपरि कार्यकर्ताओं (ओ-जी-डब्ल्यू-) की भूमिका ध्यान का केन्द्र बन गई है। उपप्लव (बगावत) प्रभावित क्षेत्रें में आतंकवादी संगठनों को सहायता पहुंचाने में भूमि उपरि कार्यकर्ताओं द्वारा निभाई जा रही भूमिका का परीक्षण कीजिए। भूमि उपरि कार्यकर्ताओं के प्रभाव को निष्प्रभावित करने के उपायों की चर्चा कीजिए।
साइबरडोम परियोजना क्या है? स्पष्ट कीजिए कि भारत में इंटरनेट अपराधों को नियंत्रित करने में यह किस प्रकार उपयोगी हो सकता है।
यह तर्क दिया जा सकता है कि समावेशी संवृद्धि की रणनीति का आशय एकसाथ समावेशिता और धारणीयता के उद्देश्यों को प्राप्त किया जाना है। इस कथन पर टिप्पणी कीजिए।
उत्तर-उदारीकरण अवधि के दौरान, बजट निर्माण के संदर्भ में, लोक व्यय प्रबंधन भारत सरकार के समक्ष एक चुनौती है।
All Questions
Physics
Chemistry
Mathematics
English
Organic Chemistry
Inorganic Chemistry
Physical Chemistry
Algebra
Geometry